यह फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि असल जिंगदी में एक युवती ने शव से शादी कर ली है। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में युवती के पिता और भाईयों ने प्रेमी की अलग जाति के होने कारण हत्या कर दी। तो युवती ने अंतिम संस्कार से पहले शव से ही शादी कर ली। शादी के बाद उसने पिता और भाइयों को फांसी की सजा देने की मांग की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
पुलिस के मुताबित, आंचल का प्रेमी सक्षम ताते गुरूवार शाम पुराने गंज इलाके में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, जब उसके और आंचल के भाई हिमेश के बीच झगड़ा हो गया। हिमेश ने सक्षम पर गोली चलाई, जो उसकी पसलियों में लग गई। इसके बाद हिमेश ने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। युवती को पता चला तो वह शुक्रवार शाम प्रेमी के घर पहुंची। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच उसने शव के साथ खुद को हल्दी लगाई और फिर प्रेमी के हाथ से खुद के माथे पर सिंदूर लगाया और शादी कर ली। वहीं रहने का फैसला भी किया। हिमेश, उसके भाई साहिल और पिता गजानन मामीडवार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। कभी दोस्त रहे हिमेश और सक्षम दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930