बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के एनएच-27 के कोटवा-दीपऊ मोड़ पर रविवार को सड़क पार करने के लिए खड़े बाइक सवार और पैदल लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 12 घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रखा। पुलिस पर पथराव भी किया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
बताया गया कि लोग अपने वाहन लेकर एनएच-27 पार करने के लिए इंतजार कर रहे थे। तभी गोपालगंज की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सात बाइक, एक ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में टक्कर मार दी। कई की बाइक ट्रक के नीचे फंसकर घिसटती रही। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच-27 जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी पंहुचे। थानाध्यक्ष ने जाम हटाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर ईंट व पत्थर चलाए। इससे कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। लोगों के आक्रोश को देख डीएसपी सदर-2 समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भागकर जान बचानी पड़ी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031