सुकमा और नारायणपुर के बाद सप्ताह के अंत में दंतेवाडा में सर्वाधिक 37 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करनें वालों में 27 पर 65 लाख रूपय का इनाम था। सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय व अन्य अफसरों के सामने मुख्यधारा में वापसी की। एक महिला नक्सली एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड रही हैं। जानकारी के मुताबिक 37 नक्सलियों में 8-8 लाख रूपए के 4 नक्सली शामिल हैं, जबकि 5 लाख का इनामी एक नक्सली हैं। नक्सली पीएलजीए की कंपनी नंबर 6, कंपनी नंबर 10, कंपनी नंबर 2 समेत आमदाई एरिया कमेटी में सक्रिया थे। इनमें कुमली उर्फ अनिता मंडावी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया हैं, जो कमलेश की गार्ड थी। उस पर 8 लाख रूपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा गीता उर्र्फ लख्मी, रंजन उर्फ सोमा मंडावी और भीमा पर भी 6-6 लाख रूपए का इनाम था। क्रांति पर 5 लाख रूपए का इनाम था।
शांति की बयार : 37 नक्सलियों ने छोडी हिंसा, 27 पर था 65 लाख रूपय का इनाम
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














