शेयर बाजार में भारी उठापटक के बीच वर्ष 2025 आईपीओ के लिए बेमिसाल साबित हुआ हैं। इस साल आईपीओ के जरिए पूंजी जुटाने का नया रेकॉर्ड बनेगा और आईपीओ की संख्या भी 18 साल में सबसे ज्यादा होगी। मीशो, एक्वस और विद्या वायर्स का आईपीओ आने पर आईपीओ के जरिए जुटाई पुंजी 1.60 लाख करोड़ रूपए को पार कर जाएगी जो एक नया रेकॉर्ड होगा। पिछले साल 94 आईपीओ ने 1.39 लाख करोड़ रूपए जुटाए थे। इस साल अभी तक 93 फर्मों के आईपीओ आए हैं जो 2007 के बाद सबसे ज्यादा आए हैं। इसके साथ ही दिसंबर और जनवारी यानी अगले दो महीनों में आईपीओ की बौछार होने वाली हैं। 24 कंपनियां 40,000 करोड़ रूपए जुटाने की तैयारी में हैं।

इस हफ्ते 11 एसएमई आईपीओ भी आएंगे
एनएसई के एसएमई सेगमेंट पर इस हफ्ते 11 आईपीओ लॉन्च होंगे। एक दिसंबर को एस्ट्रोन मल्टीग्रेन, इनविक्टा डायग्रोस्टिस, क्लियर सिक्योर्ड सर्विसेज और रेवेलकेयर कंपनी की आईपीओ आएगा। वहीं 2 दिंसबर को हेलोजी हॉलिडेज, नियोकेम बायो सॉल्यूशंस का आईपीओ दस्तक देगा। 3 दिंसबर को श्री कान्हा स्टेनलेस और 4 दिंसबर को लग्जरी टाइम व वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड का आईपीओ लॉन्च होगा। मेथडहब सॉफ्टवेयर का आईपीओ 5 दिंसबर को आएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031