नारायणपुर ।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत् राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों के जरिये अनवरत रूप से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में जिले के 17 केन्द्रों में किसानों के धान का उपार्जन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 06 हजार 32.80 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र एड़का में 1424.40 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 1482 क्विंटल, ओरछा में 29.60 क्विंटल, कोहकामेटा में 0, बासिंग में 0, छोटेडोंगर में 381.60 क्विंटल, झारा में 0, कन्हारगांव में 0.80 क्विंटल, धौड़ाई में 276 क्विंटल, नारायणपुर में 1573.20 क्विंटल, सोनपुर में 0, चांदागांव में 0, दण्डवन में 0, बेनूर में 0, क्विंटल, कुकड़ाझोर में 20.40 क्विंटल, बाकुलवाही में 734 क्विंटल और बिंजली में 110.80 क्विंटल, धान की खरीदी हुई है। इसके साथ ही इन धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करा दी गयी हैं।













