रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ रायपुर पंजीयन क्रमांक 2870 के बैनरतले प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन कामरेड नरेंद्र सिंह चंद्राकर कर्मचारी भवन सप्रे शाला परिसर बुढ़ापारा रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया। संघ के प्रांताध्यक्ष गणेश चंदेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ की छह सूत्रीय मांग को प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया था। साथ ही यह आश्वासन दिया गया था कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी तो आपके संघ की मांग को तत्काल पूरा कर अन्य राज्यों की भांति छत्तीसगढ़ में देने का वादा किया था। इस पर अभी तक शासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं लिया गया है। आने वाले 26 नवंबर दिन गुरुवार समय 11.00 बजे स्थान कामरेड नरेंद्र सिंह चंद्राकर कर्मचारी भवन सप्रे शाला परिसर बुढ़ापारा रायपुर राजधानी में इक_ा होकर मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री के नाम जिलाधीश को शांतिपूर्वक ध्यानाकर्षण दिया जाएगा। श्री चंदेल ने छत्तीसगढ़ ग्राम पटेलों से विनम्र प्रार्थना की है कि अपने हक की मांगों को पूर्ण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031