जशपुरनगर, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होंकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के पास कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तीन बजे हुई। थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि सभी मृतक खटंगा गांव के निवासी थे। मृतको में राधेश्याम (26), उदय कुमार (18) सागर (22) अंकित (17) और दीपक (19) शामिल हैं। राधेश्याम कें बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि सभी दोस्त शनिवार रात को घाघरा में आयोजित रात्रिकालीन मेंला देखने गए थे। मेला समाप्त होने के बाद लौटते समय हादसा हुआ। एडिशनल एसपी अनिल सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद से आरोपित ट्रेलर चालक फरार हैं। चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों कों सांत्वना दी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930