बलरामपुर जिले के ग्राम घुटराडीह में जादू-टोना के संदेह में चंद्रकली नगेशिया (55) की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाली सीतापति नगेशिया (30) मृतका की पड़ोसी थी। सीतापति को विश्वास था कि चंद्रकली के जादू-टोने के कारण उसके चार बच्चों की मौत हुई है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की हे। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को लेकर राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. तृप्ति विश्वास का कहना है कि जागरूकता की कमी इस घटना का मुख्य कारण है। मानसिक तनाव और अंधविश्वास ने सीतापति को इस स्थिति में पहुंचाया।
Previous Articleकई जिलों में चलेगी तीव्र शीत लहर
Related Posts
Add A Comment



















