डीडी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना आठ दिसंबर की रात की है। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, इसके बाद गुस्से में पत्नी ने सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर भाग गई। बुरी तर झुलसे पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार डीडी नगर निवासी अरूण पटवा (45) आठ दिसंबर को भतीजी की शादी में शामिल होकर देर रात घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया। स्वजन के अनुसार अरूण सोने चला गया, तभी पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गई। आग में झुलसे अरूण ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

22 साल पहले हुई थी शादी, लगातार हो था विवाद:- मृतक के स्वजन पत्नी कहना है कि अरूण और उसकी पत्नी कहना है कि अरूण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुईं थी। उनकी कोई संतान नहीं है। कई सालों से दंपती के बीच मनमुटाव चल रहा था। पहले भी विवाद के मामले थाने पहुंचे थे। स्वजन का आरोप है कि महिला ने पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान किया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031