What's Hot

महाराष्ट्र के मलावाड़ी गांव की शांत गलियों में इन दिनों एक खास मेहमान सबका ध्यान खींच रही है. इस छोटी-सी भैंस का नाम है राधा, जो अब दुनिया की सबसे छोटी भैंस के तौर पर मशहूर हो चुकी है. लोग दूर-दूर से उसे देखने आ रहे हैं और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है.

राधा में क्या खासियत है?

राधा की ऊंचाई सिर्फ 2 फीट 8 इंच है. वह त्रिंबक बोराटे के फार्म पर रहती है और मुर्रा हाइब्रिड नस्ल की भैंस है. आम भैंसें जहां 8 से 9 फीट लंबी होती हैं, वहीं राधा उनसे काफी छोटी है.

त्रिंबक बोराटे के बेटे अनिकेत एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर चुके हैं, वह राधा को फार्म शो में लेकर गए थे. राधा ने पहली बार 21 दिसंबर को एक इवेंट में हिस्सा लिया और अब तक वह 13 से ज्यादा एग्जिबिशन में जा चुकी है. उसकी क्यूटनेस और शांत स्वभाव ने लोगों का दिल जीत लिया.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में राधा का नाम दर्ज होने के बाद उसका परिवार बहुत खुश है. अनिकेत का कहना है कि अब राधा इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करेगी और दुनिया भर में लोगों का दिल जीतेगी.

दुनिया के सबसे लंबे भैंसे की बात करें तो, थाईलैंड की मशहूर भैंस किंग कांग की ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है. राधा उससे लगभग 4 फीट छोटी है, लेकिन  पॉपुलैरिटी में किसी से कम नहीं है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930