सूरजपुर। जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। अचानक दीवार भरभराकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है। वहीं 1 घायल का इलाज जारी है। सूचना के बाद कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। (सूरजपुर के कोल्डस्टोरेज में बड़ा हादसा) जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज में सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान 4 मजदूरों पर अचानक दीवार गिर गई। घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ा. वहीं मजदूर सुरेन्द्र (रामनगर) अस्पताल में भर्ती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930