गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने रविवार को यहां खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 20 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब मेंं भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 61 रन कप्तान एडेन मारक्रम ने बनाए।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दूबे ने एक-एक विकेट चटकाए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930