राजधानी रायपुर फिर चाकूबाजी की वारदात से थर्राया उठा. पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब में रविवार रात कुछ युवकों के बीच चाकूबाजी हुई है. वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वहीं पार्षद सरिता दुबे ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है. किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते एक युवक ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर गिरते हुए भाग रहे हैं. एक युवक हाथ में बेल्ट लेकर दौड़ते दिखाई दे रहा है. तलाब परिसर और सड़क पर खून के निशान हैं.
राजधानी में फिर चाकूबाजी, पार्षद ने पुलिस पेट्रोलिंग पर उठाए सवाल
Previous Article“आर्टिकल” आदिवासी महिलाओं की भूमिका और नेतृत्व-सावित्री ठाकुर
Related Posts
Add A Comment



















