ब्राजील में आए एक शक्तिशाली तूफान ने रियो ग्रांडे डो सुल के गुआइबा शहर में कुछ ऐसा रूप दिखाया जिसने सबको हैरत में डाल दिया. यहां हवाओं ने रौद्र रूप दिखाया और अमेरिका की तर्ज पर बनी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 24 मीटर लंबी प्रतिकृति (रेप्लिका) एक हवन मेगास्टोर के बाहर ढह गई. इस चौंकाने वाले लम्हें को कई लोगों ने अपने फोन में वीडियो में रूप में कैद किया गया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि  स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की यह विशाल संरचना एक खाली पार्किंग प्लेस में  धीरे-धीरे आगे की ओर झुकती दिखती है और आखिर में जमीन पर गिर जाती है.

अब आपके मन में भी ख्याल आ रहा होगा कि आखिर हवा किस रफ्तार से चल रही थी कि उसने इतनी विशाल स्टैच्यू को भी गिरा दिया. ब्राजील की नागरिक सुरक्षा एजेंसी, डेफ़ेसा सिविल के अनुसार, महानगरीय क्षेत्र में गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की गई थी और यहां हवा की गति 90 किमी/घंटा से अधिक हो गई. 

इस स्टैच्यू को 2020 में स्थापित और इंजीनियरों द्वारा प्रमाणित किया गया था. यह स्टैच्यू 11 मीटर के कंक्रीट बेस पर बनाई गई है. स्टैच्यू गिरने के बाद भी यह कंक्रीट बेस बरकरार रहा. अच्छी बात यह रही कि स्टैच्यू के ढहने से कुछ क्षण पहले ही वहां आसपास से वाहनों और लोगों को हटा दिया गया. इसी वजह से स्टैच्यू गिरने से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31