फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025 का छठा एडिशन इस बार डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद यादगार रहा. 15 दिसंबर को मुंबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में वेब सीरीज और वेब ओरिजिनल फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कलाकारों और क्रिएटिव टीम को ‘ब्लैक लेडी’ ट्रॉफी यानी फिल्मफेयर से नवाजा गया. इस खास शाम में कई बड़े सितारों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ा दी.

इस साल अवॉर्ड्स में ‘ब्लैक वारंट’, ‘पाताल लोक सीजन 2’ और ‘खौफ’ जैसी चर्चित सीरीज का दबदबा देखने को मिला. दमदार अभिनय के लिए जयदीप अहलावत ने जहां बड़ी जीत दर्ज की, वहीं कॉमेडी कैटेगरी में अनन्या पांडे ने सभी का ध्यान खींचा. वेब फिल्मों की बात करें तो ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’, ‘स्टोलन’ और ‘सेक्टर 36’ ने भी कई अहम अवॉर्ड अपने नाम किए. कुल मिलाकर, फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025 ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारतीय कंटेंट की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता को एक बार फिर साबित कर दिया.

सीरीज कैटेगरी के विनर्स

बेस्ट सीरीज: ब्लैक वारंट

बेस्ट सीरीज (क्रिटिक्स): पाताल लोक सीजन 2

बेस्ट डायरेक्टर, सीरीज: विक्रमादित्य मोटवाने, सत्यांशु सिंह और टीम (ब्लैक वॉरंट)

बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल): ड्रामा: जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीजन 2)

बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल): ड्रामा: मोनिका पनवार (खौफ)

बेस्ट कॉमेडी सीरीज: रात जवां है

बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल): कॉमेडी: अनन्या पांडे (कॉल मी बे)

वेब ओरिजिनल फिल्म कैटेगरी के विनर्स

बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्म: गर्ल्स विल बी गर्ल्स

बेस्ट डायरेक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म: शुचि तलती (गर्ल्स विल बी गर्ल्स)

बेस्ट एक्टर, वेब फिल्म (मेल): अभिषेक बनर्जी (स्टोलन)

बेस्ट एक्टर, वेब फिल्म (फीमेल): सान्या मल्होत्रा (मिसेज)

टेक्निकल और दूसरे कैटेगरी में विनर्स

बेस्ट स्टोरी, सीरीज: स्मिता सिंह (खौफ) और सुदीप शर्मा (पाताल लोक सीजन 2)

ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (मेल): अनुराग ठाकुर (ब्लैक वॉरंट)

ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (फीमेल): लीजा मिश्रा (कॉल मी बी)

बेस्ट शॉर्ट फिल्म: आयशा (फातिमा सना शेख अभिनीत)

इस रात ‘खौफ’ ने सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, साउंड डिजाइन जैसे तकनीकी अवॉर्ड्स में भी क्लीन स्वीप किया, जबकि ‘पाताल लोक 2’ की टीम ने स्क्रीनप्ले और सहायक एक्ट्रेस (तिलोत्तमा शोम) का अवॉर्ड जीता.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31