छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जामपानी ग्राम के गौठान में एक युवक और युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गौठान के एक कमरे में दोनों युवक-युवती की लाश लटकी हुई मिली है। मृतक युवक की पहचान जामपानी ग्राम के केशव के रूप में हुई है। जबकि मृतक युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मौके से एक बैग भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दो दिन पहले घर से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930