What's Hot

झारखंड के लातेहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. यह हादसा बलूमाथ थाना क्षेत्र के भैसाडोन गांव में रविवार देर रात उस वक्त हुआ, जब 21 साल का युवक आर्यन लोहड़ा शौच के लिए अपने घर से बाहर निकला था. वन विभाग ने तत्काल 40 हजार रुपये की सहायता दी है, जबकि शेष मुआवजा प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अंधेरा होने के कारण युवक को हाथियों के झुंड का आभास नहीं हो सका और वह उनकी चपेट में आ गया. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात इलाके से 10 से 12 हाथि वन विभाग और पुलिस की टीम घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची. युवक का शव बरामद कर बलूमाथ थाना पुलिस को सौंप दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. युवक की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलूमाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नंद कुमार मेहता ने बताया कि अंधेरे के चलते युवक हाथियों को देख नहीं पाया और हाथियों ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930