जिले की बोदरी नगर पंचायत में एसीबी ने प्रभारी सीएमओ भारती साहू और उनके पर्सनल असिस्टेंट  (पीए) सुरेश सीहोरे को 12 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सीएमओ पीए के जरिए रिश्वत ले रही थी। आरोप है कि मकान का नक्शा पास करने के बदले प्रार्थी वेदराम निर्मलकर से 15 हजार रूपए की मांग की गई थी, जिसे सौदेबाजी के बाद 12 हजार तय किया गया। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैंप बिछाया और नगर पंचायत कार्यालय में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अबिंकापुर:– सहकारी समिति में नियुक्ति के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया हैं। एसीबी की टीम ने सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लेखापाल पद पर नियुक्ति आदेश जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930