प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिरेगा। दिसंबर आधे से ज्यादा गुजर गया है और इस बार राजधानी समेत प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी के आउटर व सरगुजा-बिलासपुर संभाग में शीतलहर चल रही है। दुर्ग संभाग में भी रातें सर्द हो रही हैं। पिछले 17 दिनों से अंबिकापुर सबसे ठंडा है। वहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर आ गया है। बता दें राजधानी में इस बार दिसंबर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे नहीं गया है। जबकि 2018 में 7 दिसंबर को पारा 8.9 डिग्री पर था।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














