रायबरेली. ठंड से बचने आग तापते समय महिला बुरी तरह झुलस गई. वहीं बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. बता दें कि रायबरेली शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र के संदी नागिन में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए चांदनी आग जला रही थी. आग जलाने के लिए इस्तेमाल की गई पॉलिथीन अचानक धूं-धूं कर जल उठी और उसकी लपटें चांदनी पर गिर गई. देखते ही देखते चांदनी के कपड़े में आग पकड़ ली. शोर मचाने पर पति रविंद्र दौड़कर आए और किसी तरह आग बुझाई. घटना में चांदनी बुरी तरह से झुलस गई. वहीं पत्नी को बचाने के दौरान रविंद्र का हाथ और शरीर के कुछ हिस्सा झुलस गया. चीख-पुकार सुनने के बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने चांदनी की हालत को गंभीर बता रहे हैं. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चांदनी को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है.
ठंड से बचने महिला ने जलाई आग, हुआ कुछ ऐसा कि पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे
Previous Articleसदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव 4 जनवरी को
Next Article दो महिलाओं को हाथी ने उतारा मौत के घाट
Related Posts
Add A Comment



















