**देश भर में विशेष रूप से तैयार की गयी कैरा वैन होंगी आकर्षण का केंद्र*

रायपुर | छत्तीसगढ़ पर्यटन को नए आयाम देने की दिशा में एक अनूठी पहल के रूप में “कैरा वैन फेस्ट – A Short Journey into the Heart of Chhattisgarh” का आयोजन 22 दिसंबर 2025 को अरन्यम्म रिसॉर्ट, माना बस्ती, माना तूता रोड में किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रायोजन में तथा ओवरलैंडर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संपन्न होगा। शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक चलने वाले इस विशेष फेस्टिवल में एडवेंचर, नेचर और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। कैरा वैन फेस्ट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को कैरा वैन टूरिज्म, कैंपिंग और एक्सपीरिएंशियल ट्रैवल के एक नए और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:

🌌 नाइट कैंपिंग

🔭 स्टारगेज़िंग

🎶 बॉलीवुड म्यूजिक

🍲 स्थानीय छत्तीसगढ़ी व्यंजन

यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है, हालांकि इसमें भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।आयोजकों नवीन तलवार के अनुसार, यह फेस्ट खास तौर पर युवाओं, ट्रैवल एंथूजियास्ट्स, कैरा वैन और ओवरलैंडिंग कम्युनिटी के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि लोग छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सांस्कृतिक विविधता को एक नए अनुभव के साथ महसूस कर सकें।

कार्यक्रम का आयोजन सहायोजक एनएम इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है।अरन्यम्म रिसॉर्ट इस आयोजन का हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है, जबकि ईईएमएसी (Event & Entertainment Management Association of Chhattisgarh) द्वारा इसे समर्थन प्रदान किया गया है।आयोजकों ने रायपुर एवं आसपास के नागरिकों, ट्रैवल ब्लॉगर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और एडवेंचर प्रेमियों से इस अनूठे आयोजन में शामिल होकर छत्तीसगढ़ के “दिल” की इस छोटी लेकिन यादगार यात्रा का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031