अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव ने विजय बघेल को दी चेतावनी

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पंजीकृत पदाधिकारियों द्वारा बार-बार आपत्ति लिए जाने और चेतावनी देने के बाद भी विजय बघेल के द्वारा दखलंदाजी करने में अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि विजय बघेल के द्वारा सामाजिक गतिविधियों में हमारे पंजीकृत अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के नाम का उपयोग करना बंद करें। समाज के पदाधिकारियों को संरक्षण देने में भी महती भूमिका अदा कर रहें है। इससे समाज के पंजीकृत पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। नाराज पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को न्यायालय में चैलेंज करने पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इसके अलावा ये पदाधिकारी समाज से संबंधित इस मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संज्ञान में लाने की भी बात कर रहे हैं। इस मामले को लेकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने समाज के लोगों को सलाह देते हुए कहा कि समाज के फर्जी पदाधिकारियोंं से सावधान रहें और समाज की छबि को धूमिल करने से बचाएं।

प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बेनर तले अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के फर्जी पदाधिकारियों का नाम लिखा गया हैं । 20 एवं 21 दिसंबर को दो सत्र में दो दिवसीय 24 वां अधिवेशन कुर्मी संझा के नाम से समाजिक आयोजन किया जा रहा हैं।
पहले दिन आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्तर के फर्जी पदाधिकारी एल.पी पटेल को मुख्य अतिथि बनाया गया है जो कि पूरी तरह से गलत हैं। जबकि अध्यक्षता के लिए विजय बघेल को आमंत्रित किया गया हैं। इसी तरह द्वितीय सत्र में जांजगीर विधायक व्यास नारायण कश्यप को मुख्य अतिथि के रूप में अमंत्रित किया गया हैं। अध्यक्षता फर्जी राष्ट्रीय महिला पदाधिकारी श्रीमती लताऋषि चंद्राकर करेंगी जबकि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय डॉ रश्मी सिंह हैं, और राष्ट्रीय महिला महासचिव लक्ष्मी वर्मा महिल आयोग कि सदस्य हैं।

अधिवेशन के दूसरे दिन 21 दिसंबर को प्रथम सत्र में कुर्मी सांझा कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस को आमंत्रित किया गया हैं, जबकि अध्यक्षता का दायित्वा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तामान विधायक (बिल्हा) धरमलाल कौशिक को सौंपा गया हैं। वहीं द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया हैं, जबकि अध्यक्षता का दायित्व सतना (मध्यप्रदेश) के सांसद गणेश सिंह को सौंपा गया हैं। चूंकि दो दिन का यह सामाजिक आयोजन समाज के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया हैं, इसके कारण अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा एवं समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह ने घोर आपत्ति दर्ज की हैं एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र जारी कर उनसे अनुरोध किया हैं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल न हो क्योकि यह कार्यक्रम समाज की दृष्टि से पूरी तरह से असंवैधानिक हैं। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखते हुए अनुरोध किया हैं कि छत्तीसगढ़ के सक्ती में 21 दिंसबर 2025 को विजय बघेल की अध्यक्षता में कुर्मी संझा का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें एल.पी पटेल को राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय कुमी क्षत्रिय महासभा एवं श्रीमति लताऋसी चंद्राकर को राट्रीय महिला अध्यक्ष के रूप में लिखा गया हैं जबकि ये दोनो पदाधिकारि अधिकृत रूप से महासभा के किसी भी पद पर नहीं हैं इसके पूर्व में भी विजय बघेल द्वारा अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के नाम का अनाधिकृत प्रयोग किया जाता रहा हैं जिस पर महासभा ने घोर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रबुद्धजन विजय बघेल से यह पुछे कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का पंजीयन की कॉपी मंच में सार्वजनिक करें ताकि असलियत सामने आए और मामला दुध का दुध एवं पानी का पानी हो जाए

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031