कोलकाता: बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ममता सरकार घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं . पीएम मोदी ने शनिवार को नादिया जिले में आने वाले राणाघाट की रैली को मोबाइल से संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में एसआईआर के दौरान अब तक 58 लाख नाम डिलीट किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया। इसके कारण राणाघाट की रैली को मोबाइल से संबोधित करना पड़ा।

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी भाजपा का विरोध करना चाहती है। उन्हें हमारा जमकर बार-बार, पूरी ताकत से विरोध करने दीजिए। मुझे समझ नहीं आता कि पश्चिम बंगाल के विकास में रुकावट क्यों डाली जा रही है। आप मोदी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन बंगाल के लोगों को दुखी मत कीजिए। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित मत कीजिए। उनके सपनों को तोड़ने का पाप मत कीजिए। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश हो रही है।

बिहार ने दिया मौका, अब बंगाल की बारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ) उन घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं जो पश्चिम बंगाल पर कब्ज़ा करने पर तुले हुए हैं। टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में SIR का विरोध कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि भाजपा को एक मौका दें। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश तेज़ी से विकास चाहता है। आपने देखा कि पिछले महीने ही बिहार ने विकास के लिए एनडीए सरकार को भारी बहुमत दिया। बिहार में बीजेपी-एनडीए की बड़ी जीत के बाद मैंने कहा था कि गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है। इसलिए बिहार ने बंगाल में भी बीजेपी की जीत का रास्ता साफ कर दिया है।

संबोधन की बड़ी बातें:

  • टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
  • बंगाल सरकार सिर्फ कट और कमीशन में लगी रहती है।
  • पिछले महीने बिहार ने एनडीए को प्रचंड विजय दिलाई है।
  • नादिया वो भूमि है, जहां श्री चैतन्य प्रभु प्रकट हुए।
  • पश्चिम बंगाल की यह भूमि वंदे मातरम् के अमरगान की भूमि है।

कोहरा बन गया रैली में रोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी। पीएम मोदी ने सर्वप्रथम मैं आपसे क्षमाप्रार्थी हूं कि मौसम खराब होने की वजह से मैं आपके बीच उपस्थित नहीं हो सका। कोहरे की वजह से वहां हेलिकॉप्टर उतरने की स्थिति नहीं थी, इसलिए मैं आपको टेलीफोन के माध्यम से संबोधित कर रहा हूं। मुझे ये भी जानकारी मिली है कि रैली स्थल पर पहुंचते समय खराब मौसम की वजह से भाजपा परिवार के कुछ कार्यकर्ता रेल हादसा के शिकार हुए हैं। जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930