बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के गांव में एक छात्रा का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमी युगल घर से भाग गया, जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के समेत उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। प्रेमी युगल को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसने अपनी शादी का वाडियो सोशल मीडिया के जरिए भेजा। ये बताने की कोशिश की गई कि लड़की ने सहमति से शादी की है और इसमें अपहरण की कोई घटना नहीं है। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के के घर जाकर खूब हंगामा किया। इस दौरान मानवता की सारी हदें पार करते हुए लड़के की मां के साथ ज्यादती की गई। महिला को निर्वस्त्र करने तक की कोशिश की गई। इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पीडि़त परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031