What's Hot

न्यू ईयर पार्टी से पहले हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा फ्रेश, ग्लोइंग और दमकता हुआ नजर आए। मेकअप से ज्यादा जरूरी है अंदर से स्किन की केयर करना, और इसके लिए सही ड्रिंक का चुनाव बेहद असरदार हो सकता है। अगर आप न्यू ईयर से पहले इन 5 में से कोई एक हेल्दी ड्रिंक अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो पार्टी में आपकी नेचुरल ग्लो देखकर लोग खुद कह उठेंगे क्या खूब लगती हो

एलोवेरा जूस

एलोवेरा को स्किन का बेस्ट फ्रेंड कहा जाता है। रोजाना खाली पेट इसका जूस पीने से त्वचा को भरपूर हाइड्रेशन मिलता है। यह स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे चेहरा नेचुरली टाइट और ग्लोइंग नजर आता है। साथ ही, डलनेस और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

आंवला जूस

आंवला विटामिन C का पावरहाउस है। इसका जूस शरीर को अंदर से साफ करता है और स्किन पर दिखने वाले दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। नियमित सेवन से पिंपल्स की समस्या कम होती है और चेहरे पर एक अलग ही निखार देखने को मिलता है।

चिया सीड्स पानी

अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान दिखती है, तो चिया सीड्स पानी आपके लिए परफेक्ट है। रातभर भिगोए हुए चिया सीड्स को सुबह पानी में मिलाकर पीने से स्किन को जरूरी फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इससे त्वचा सॉफ्ट, क्लियर और हेल्दी बनी रहती है।

गाजर का जूस

गाजर का जूस स्किन के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है और सन डैमेज से बचाने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से चेहरा फ्रेश और ब्राइट नजर आता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस खून को साफ करने में मदद करता है, जिसका सीधा असर स्किन पर दिखता है। यह चेहरे पर पिंक ग्लो लाता है और थकी हुई त्वचा को फिर से जानदार बना देता है। खास बात यह है कि यह ड्रिंक न्यू ईयर से पहले स्किन को अंदर से रिपेयर करने में मदद करता है।

(सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31