छत्तीसगढ़ में ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 24 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर और मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। रायपुर, खैरागढ़-छुईखदा-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। 24 से 25 दिसंबर के दौरान इन जिलों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर का असर पहले ही दर्ज किया गया है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरे की चेतावनी:-इधर, उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं कोरबा, रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिलों में भी सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031