केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव मंदिर को शामिल करते हुए एक बड़ी सौंगात दी है। योजना के तहत भोरमदेव मंदिर से लेकर सरोदा तक एक सुव्यवस्थित भोरमदेव-सरोदा पर्यटन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 146 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की हैं। परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर इसी माह के अंतिम सप्ताह में भूमिपूजन की तैयारी की जा रहीं हैं। इसके पूर्ण होने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का होगा समग्र विकास : केंद्र से स्वीकृत राशि से भोरमदेव मंदिर के साथ-साथ रामचुआ, मड़वा महल, छेरकी महल और सरोदा जैसे ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का संरक्षण, संवर्धन और विकास किया जाएगा। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहरों को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोडऩे का कार्य करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031