What's Hot

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया हैं। यहां अपने पति के विरूद्ध थाने में शिकायत कर एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया हैं, उसके पति ने शादीशुदा होने के बावजूद दो हिंदू लड़कियों को भी झांसा देकर उनसे शादी कर ली। महिला का दावा हैं कि उसके पति ने यह सब पैसों के लालच में किया हैं।

महिला का यह भी दावा है कि एक मुस्लिम संगठन मुस्लिम युवकों को हिंदू लड़कियों से शादी करने पर 10 लाख रूपये का इनाम देता है। इसी का फायदा उठाकर उसका पति अलग-अलग समय में दो हिंदू लड़कियों से शादी कर अबतक 20 लाख रूपये का इनाम हासिल कर चुका हैं। महिला ने मुस्लिम संगठन का नाम स्पष्ट नहीं किया हैं। केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया हैं, सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही हैं। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31