शराब पीने के दौरान भजिया को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। इसके बाद एक ने धारदार हथियार और रॉड से पीट-पीटकर दूसरे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। इससे पहले उरला, माना, विधानसभा, तिल्दा-नेवरा, खरोरा इलाके में मर्डर की घटनाएं हो चुकी हैं। अब एक और मर्डर हो गया।
पुलिस के मुताबिक कचना स्थित साहू दूध डेयरी में सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे काम करते थे। दोनों डेयरी में ही रहते थे। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान खाने के लिए दुर्गेश भजिया लाया था। भजिया ठंडा था। इसको लेकर सन्नी ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इस दौरान सन्नी ने चाकू और रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसकी जानकारी डेयरी मालिक को रात करीब 1:30 बजे हुई। वह डेयरी पहुंचा तो मृत पड़े दुर्गेश को आंबेडकर अस्पताल ले गया। इसके बाद खम्हारडीह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी सन्नी को हिरासत में ले लिया है। विधानसभा इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम क्लू मिला है। मृतक ललित धीवर बंगोली-कुर्रा का रहने वाला था। वह मजदूरी के लिए रायपुर आना-जाना करता था। 20 दिसंबर को वह घर से निकला था। इसके बाद दोबारा नहीं आया। उसकी बाइक और मोबाइल भी गायब है। आंशका है कि हत्या करने वाले उसकी बाइक और मोबाइल भी ले भागे हैं। पुलिस कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930