सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख तेजी का ही है। आज क्रिसमस का त्योहार है, तो आइए जानते हैं सोना क्या भाव चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर रिकॉर्ड 1,38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोना आज 1,39,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 136080 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 125150 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 102470 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली139090127510104360
मुंबई138940127360104210
कोलकाता138940127360104210
चेन्नई139650128010106760
पटना138990127410104260
लखनऊ139090127510104360
मेरठ139090127510104360
कानपुर139090127510104360
अयोध्या139090127510104360
गाजियाबाद139090127510104360
नोएडा139090127510104360
गुड़गांव139090127510104360
जयपुर139090127510104360
अहमदाबाद138990127410104260
पुणे138940127360104210
लुधियाना139090127510104360
गुवाहाटी138940127360104210
इंदौर138990127410104260
चंडीगढ़139090127510104360
बैंगलोर138940127360104210
भुवनेश्वर138940127360104210
केरल138940127360104210
रायपुर138940127360104210
हैदराबाद138940127360104210

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से थोड़ी कम हुई और यह मंगलवार के 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 50 रुपये घटकर 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना पहली बार 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया। यह 41.18 डॉलर या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले चार सत्रों में, यह 19 दिसंबर, 2025 के 4,339.50 डॉलर की बंद कीमत से 186.46 डॉलर या 4.3 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल अबतक, यह धातु 31 दिसंबर, 2024 के 2,605.77 डॉलर प्रति औंस से 1,920.19 डॉलर या 73.7 प्रतिशत बढ़ी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930