Curry Leaf Tea Recipe: घंटों कसरत, दौड़ या डाइट कंट्रोल करने के बावजूद भी अगर आप अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो टेंशन छोड़ अपनी डाइट में शामिल करें ये खास चाय। जी हां इस चाय का नाम है करी पत्ते की चाय। सुबह करी पत्ते का सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में मेटाबॉलिज्म लेवल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये सेहतमंद चाय। 

करी पत्ता टी बनाने के लिए लगने वाली सामग्री-
-8-10 करी पत्ते
-आधा इंच अदरक
-2-3 कप पानी
-नींबू और शहद 

करी पत्ता टी बनाने का आसान तरीका-
करी पत्ता की चाय बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्तों और अदरक को साफ करके 15-20 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पानी में उबालने के बाद गैस बंद करके ढक्कन बंद करके 10 मिनट के लिए और पकने दें। अब एक कप में चाय को छानकर इसमें नींबू का रस या शहद मिलाएं। आपकी करी पत्ते की चाय बनकर तैयार हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031