मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद लगातार जारी बारिश के चलते पहाड़ों का मौसम एक बार फिर बदल गया है. इसका सीधा असर उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में देखने को मिला. यहां ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है. विशेष रूप से लोखंडी में दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चौंका दिया. वादियां ताज़ा बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं, जिससे जहां ठिठुरन बढ़ी है, वहीं क्षेत्र की खूबसूरती और निखर उठी है.

बर्फबारी के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और लोगों को एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. मार्च महीने में हुई इस बर्फबारी का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ रहा है. होटल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई है, क्योंकि ताज़ा बर्फबारी के बाद पर्यटकों के आने की उम्मीद बढ़ गई है.

वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में 3000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और बिगड़ सकता है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. कुल मिलाकर, चकराता की वादियों में गिरी यह ताज़ा बर्फबारी जहां सर्दी को फिर से लौटा लाई है, वहीं प्रकृति के शानदार नज़ारे भी पेश कर रही है.

कश्मीर में असामान्य मौसम के बाद अब बारिश और बर्फबारी के चलते दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है, जो फसलों और फूलों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है. घाटी के अधिकांश हिस्सों में रविवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है.

रुद्रप्रयाग जिला आपदा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तक केदारनाथ धाम में चार फुट बर्फ गिर चुकी थी जबकि बर्फबारी अब भी जारी है. चमोली जिला प्रशासन ने बताया कि उंचाई वाले सभी इलाकों में बर्फ जम गयी है और देर शाम तक बदरीनाथ में दो फुट बर्फ गिर चुकी है. मैदानी क्षेत्रों में देहरादून, हरिद्वार और अन्य इलाकों में बृहस्पतिवार शाम शुरू हुई बारिश शुक्रवार को दिन भर जारी रही जिससे ठंडक बढ़ गयी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31