नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने महंगाई भत्ते (DA) और वेतन विसंगति की मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा किए जा रहे आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है । संघ ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कर्मचारियों के बीच व्याप्त भारी असंतोष से अवगत कराया है । छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेश व्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है । मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि महंगाई भत्ता और वेतन विसंगति जैसे मुद्दे कर्मचारियों के लिए अत्यंत संवेदनशील और गंभीर हैं । कर्मचारियों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए संघ ने शासन से यह अपेक्षा की है कि इन न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए ।
महंगाई भत्ते और वेतन विसंगति को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारियों ने दिया आंदोलन को ‘नैतिक समर्थन’
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














