बॉलीवुड डायरेक्टर और सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट साजिद खान एक हादसे का शिकार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि साजिद अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, उसी वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया. हादसे में साजिद खान को पैर में चोट लगी है और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है. फिल्ममेकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साजिद की बहन और डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने भाई का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
साजिद खान ने पिछले महीने ही अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. उनकी बहन फराह खान भी इस मौके पर काफी खुश थीं और उन्होंने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं. हालांकि अब उन्होंने साजिद को लेकर एक बुरी खबर सुनाई है. फराह ने खुद साजिद के एक्सीडेंट की पुष्टि की है. साथ ही बताया कि एक्सीडेंट के बाद क्या-क्या हुआ और अब साजिद की तबीयत कैसी है? रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद का एक्सीडेंट शनिवार को हुआ था और रविवार को उनकी सर्जरी की गई.














