छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के जवानों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान एक जवान के भी घायल होने की खबर मिली है। आज सुबह कांकेर जिले के तडोकी क्षेत्र के कोसरोंडा में यह मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से हथियार भी बरामद किये गये। बताया जाता है कि मुठभेड़ तडोकी थाना क्षेत्र में हुई है। जवान रुटीन सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान के कोसरोंडा में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली भी मारी गई है। जवानों ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। हालांकि उनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जवानों ने मौके से 6 हथियार बरामद किए हैं।
[metaslider id="184930"












