आज रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडोटोरियम में राष्ट्रीय हाथकरधा दिवस आयोजित हुआ जहां इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित (आत्मसमर्पित)
बेटियों ने मिस इंडिया ईस्ट सुश्री अनुष्का सोन के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर बदलाव, आत्मसम्मान और नए विश्वास की मिसाल पेश की। जिसमें आत्मा समर्पित बेटियां श्रीमती पुनेम देवे,श्रीमती माड़वी देवे,श्रीमती माड़वी माल्ले,श्रीमती मिडियम गांगी, कुमारी माड़वी नान्दनी, कुमारी डोंडी रामे,कुमारी माड़काम भीमे,कुमारी पोड़ियाम राजे,कुमारी पुनेम ज्योति, कुमारी हिड़मे मारकाम शामिल हुईl

यह केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि हिंसा से विकास, भय से विश्वास और भटके हुए जीवन से सम्मानजनक भविष्य की ओर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ की सशक्त अभिव्यक्ति है। ये छत्तीसगढ़ में पहला अवसर था जब ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने अपनी प्रतिभा को राजधानी रायपुर के एक बड़े मंच पर दिखाया …. ग्रामोद्योग विभाग की इस पहल की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह जी ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं मंच पर आकर उन पुनर्वासित बेटियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया…

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930