कोरबा । प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में 11 वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल बनाकर प्रथम स्थान  प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस कार्य के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।

बिलासपुर स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा के 18 विधाओं में चयनित विद्यार्थियों /प्रतिभागियों की टीम भी हिस्सा बनी । जिसमें तीन विधाओं क्रमशः नवाचार विज्ञान मॉडल, एकांकी नाटक ,छत्तीसगढ़ी वेशभूषा विषय पर शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा की 13 सदस्य टीम ने भी भाग लिया।

नवाचार विज्ञान मॉडल  Electrostatic precipitator based Air purification using Activated carbon विषय पर कुमारी सृष्टिकांत कक्षा ग्यारहवीं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रा कुमारी सृष्टिकांत को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से सम्मानित किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031