अगर आपकी कमाई 15 हजार रुपए से कम है और आपने अब तक रिटायरमेंट बाद के लिए कोई प्लानिंग नहीं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार की प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना पेंशन स्कीम आपकी मदद कर सकती है। इसमें आपको 60 साल के बाद हर साल 36 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 18 से 40 साल की उम्र के लोग जुड़ सकते हैं। बता दें कि इस योजना में अलग-अलग उम्र के हिसाब से 55 रुपए से 200 रुपए मंथली योगदान का प्रावधान है। अगर कोई कर्मचारी 18 साल का है तो उसे प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में हर महीने 55 रुपये जमा कराने होंगे। एक दिन के लिहाज से देखें तो यह करीब 2 रुपये होगा। गौर रहें कि उम्र ज्यादा होने पर अंशदान में मामूली बढ़ोत्तरी भी होती रहती है। किसी की उम्र 29 साल है तो उसे इस योजना से पेंशन पाने के लिए 60 साल की उम्र तक हर महीने 100 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, 30 साल वालों को 100 रुपये और 40 साल वालों को 200 रुपये योगदान देना होगा।जितना योगदान खाताधारक को होगा, सरकार भी अपनी ओर से उतना ही योगदान करेगी। घरों में काम करने वाले मेड, ड्राइवर, प्लंबर, मोची, दर्जी, रिक्शा चालक, धोबी और खेतिहर मजदूर इसका फायदा ले सकते हैं। उम्र के हिसाब से प्रिमियम 55 से 200 रुपये तक होगा और इतना ही पैसा सरकार देगी। इस योजना में भाग लेने के लिए उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होना चाहिए। अगर आपका इपीएफ/एनपीएस/इएसआईसी खाता पहले से है तो फिर आपका अकाउंट नहीं खुल पाएगा। इनकम टैक्सेबल भी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और बचत खाता/जनधन खाता (आईएफएससी कोड के साथ) होना जरूरी है। साथ ही अपना एक मोबाइल नंबर भी। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पास के ष्टस्ष्ट सेंटर पर जाना होगा। इसके बाद वहां आधार कार्ड और बचत खाता या जनधन खाता जो भी उसकी जानकारी ढ्ढस्नस्ष्ट कोड के साथ देनी होगी। प्रूफ के तौर पर पासबुक, चेकबुक या बैंक स्टेटमेंटट दिखा सकते हैं। खाता खोलते समय ही आन नॉमिनी भी दर्ज करा सकते हैं। एक बार आपकी डिटेल कंप्यूटर में दर्ज होने के बाद मंथली कांट्रीब्यूशन की जानकारी खुद मिल जाएगी। इसके बाद आपको अपना शुरूआती योगदान कैश के रूप में देना होगा। इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा। आप इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031