नई दिल्ली। दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम समेत सात आरोपियों की जमानत पर फैसला हो गया है। उच्चतम न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील ईमाम, उमर खालिद, मीरान हैदर ,गुल्फिशा फातिमा, शिफा उर रहमान समेत सात आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पहले ही पूरी हो गई थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 18 दिसंबर तक दोनों पक्षों को अपनी दलीलों के समर्थन में दस्तावेज जमा कराने को कहा था।
दिल्ली दंगा 2020: आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से SC ने किया इनकार
Previous Articleएनडीपीएस एक्ट की धारा 50 पर नारकोटिक्स विंग इंदौर का एक दिवसीय वेबिनारएनडीपीएस एक्ट की धारा 50 पर नारकोटिक्स विंग इंदौर का एक दिवसीय वेबिनार
Next Article नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, 14 लापता
Related Posts
Add A Comment



















