गुवाहाटी: साल 2026 में केंद्र शासित पुडुचेरी के साथ चारा राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम शामिल हैं। इन राज्यों में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या अगर जोड़ दें तो यह 824 पहुंच जाती है। बंगाल चुनावों के हाईवोल्टेज होने की संभावना के बीच कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को असम के मोर्चे पर उतारकर पूर्वोत्तर के इस राज्य को चर्चा में ला दिया है। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब किसी राज्य में बीजेपी के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह का प्रियंका गांधी से आमना-सामना होगा। असम में रणनीति बनाने का दायित्व गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में ही है। बीजेपी के द्वारा मौजूदा सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के चेहरे के साथ ही चुनाव में जाने की उम्मीद है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने गौरव गोगोई को आगे किया है।

प्रियंका बनीं स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को ऐसे वक्त पर आगे किया है जब बिहार चुनाव नतीजों के बाद उन्हें कमान सौंपने की आवाजें उठी थीं, हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस के इस फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस में सब ठीक नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह राहुल हटाओ-प्रियंका लाओ है। प्रियंका की टीम में महाराष्ट्र से यशोमति ठाकुर, इमरान मसूद के साथ ही सप्तगिरी शंकर उलाका एवं डॉ. सिरिवेला प्रसाद को शामिल किया गया है। केरल की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष मधुसूदन मिस्ट्री को बनाया गया है। चेयरपर्सन प्रियंका गांधी होंगी।

पहली बार होगा सीधा मुकाबला
असम में प्रियंका गांधी और अमित शाह रणनीतिकार के ताैर आमने-सामने होंगे। अमित शाह लगातार हर राज्य की चुनावी रणनीति बनाते हैं। दिल्ली की चुनावी रणनीति भी अमित शाह ने ही बनाई थी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के मजबूत किले को ध्वस्त कर दिया था। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की मजबूत उपस्थिति के बावजूद वहां की चुनावी रणनीति में भी अमित शाह का पूरा दखल रहता है। हाल में संपन्न हुए बिहार चुनावों में बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी बनने और एनडीए की प्रचंड जीत का श्रेय भी अमित शाह को मिला था।

असम विधानसभा चुनाव में पहले किसे कितनी सीटें मिली? कुल सीटें: 126, बहुमत-64 सीट
चुनावबीजेपीकांग्रेसAIUDFअन्य छोटे दल/निर्दलीय
202160+15 (AGP & UPPL)29161
201660+28 (AGPBPF)26131
2011578830 (BPF,AGP,AITC & others )


असम को लेकर बढ़ी उत्सुकता

बीजेपी तमिलनाडु में भी अमित शाह की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। हाल के तमिलनाडु दौरे में शाह ने एम के स्टालिन पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि डीएमके परिवारवाद को खत्म करने का समय आ गया है। अब देखना है कि असम में प्रियंका गांधी कितनी चुनौती पेश कर पाती है, क्योंकि लोकसभा चुनावों में जब पीएम मोदी वाराणसी से डेढ़ लाख वोटों से जीते थे तब कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि अगर आलाकमान ने प्रियंका गांधी उतार दिया होता तो नतीजा कुछ और हो सकता था। बीजेपी के मिशन बंगाल के शोर के बीच प्रियंका की असम में एंट्री ने चुनावों को दिलचस्प बना दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031