कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 5 जनवरी को जन्मदिन होता है। इस बार उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने उन्हें ममता दीदी कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’ पीएम ने इस पोस्ट के बाद ममता बनर्जी को टैग भी किया।

ममता बनर्जी सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

ममता बनर्जी ने नहीं दिया जवाब

हालांकि पीएम मोदी के बधाई देने के तीन घंटे बाद तक ममता बनर्जी का कोई जवाब नहीं आया। वहीं पीएम मोदी के समर्थन में लोगों ने उनकी तारीफ की, जबकि ममता बनर्जी को जवाब नहीं देने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनानी शुरू कर दी।

ममता बनर्जी बनाम पीएम मोदी

ममता बनर्जी पीएम मोदी की कट्टर आलोचक हैं। दोनों ने पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव में एक दूसरे को जमकर सुनाई थी। चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को सीधे निशाना बनाया तो ममता बनर्जी ने भी हर रैली और चुनाव प्रचार में पीएम मोदी का जिक्र किया। दोंनों के बीच खींचतान कई मौकों पर खुलकर सामने आई।

वैचारिक मतभेद, व्यक्तिगत नहीं

हालांकि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच दोनों व्यक्तिगत तौर पर एक-दूसरे के जन्मदिन पर बधाई देते हैं। कई मौकों पर त्योहारों पर भी विश करते हैं। ममता बनर्जी भी पीएम मोदी को आम जैसे गिफ्ट भेजकर उन्हें संदेश देती हैं कि उनके बीच सिर्फ वैचारिक मतभेद हैं न कि व्यक्तिगत।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930