ईटानगर: महाराष्ट्र-हरियाणा जैसे बड़े राज्यों में नए डीजीपी की नियुक्ति के बाद AGMUT कैडर में भी तबादले सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने आईपीएस शिव दर्शन सिंह को अरुणाचल प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया है। सरकार ने आनंद मोहन को दिल्ली वापस बुलाया है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने मुकेश सिंह को लद्दाख का डीजीपी नियुक्त किया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी लद्दाख हिंसा और सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के वक्त काफी सुर्खियों में आए थे। केंद्र सरकार ने डॉ. शिव दर्शन सिंह को अब अरुणाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। वह जम्मू कश्मीर/एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस हैं। वह पूर्व में आईबी और विदेश मंत्रालय में भी काम कर चुके हैं।

कौन हैं लद्दाख के नए डीजीपी?
लद्दाख के नए डीजीपी बने मुकेश सिंह 199 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा मिजाेरम और यूनियन टेरिटरी कैडर के आईपीएस हैं। वह पहले केंद्र में काम कर चुके हैं। वह आईटीबीपी के भी एडीजी रह चुके हैं। केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले मुकेश सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वह जम्मू जोन के एडीजीपी और आईजीपी भी रह चुके हैं। मुकेश सिंह एनआईए कोर फाउंडिंग टीम के भी सदस्य हैं। मुकेश सिंह ने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। केंद्र सरकार ने तबादलों में मुकेश सिंह को केंद्र की प्रतिनियुक्ति से मुक्त करके लद्दाख भेजा है। महाराष्ट्र और हरियाणा को भी हाल ही में नए डीजीपी मिल हैं। महाराष्ट्र का डीजीपी सदानंद दाते को बनाया गया है जबकि हरियाणा में अजय सिंह को कमान मिल

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930