रायपुर, खरोरा इलाके मे एक बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी पत्नी के लिए दवा खरीदने गया था। इस दौरान सिटी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया हैं। पुलिस के मुताबिक ग्राम बरौंडा निवासी नारायण प्रसाद सेन अपनी बाइक से अपनी पत्नी का दवा लेने खरोरा गए। लौटते समय ग्राम माठ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार सिटी बस सीजी 04 ई 3511 ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने सिटी बस के ड्राइवर केशव राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
तेज राफतार सिटी बस ने बुजुर्ग को रौंदा, हादसे में बुजुर्ग की मौत
Previous Articleहिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह पर ओवैसी का तंज
Related Posts
Add A Comment



















