गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक इंटर कॉलेज की 31 वर्षीय महिला शिक्षिका ने अपने डॉक्टर पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए और बाद में खुद को शारीरिक रूप से अक्षम बताया। जब यह बात मायके तक पहुंची तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि इसके बाद पति ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला और उसके परिवार को बदनाम करना शुरू कर दिया।

आरोपी डॉक्टर पति के खिलाफ विवाहिता ने दर्ज कराया केस 
महिला की शिकायत पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति और उसके पिता के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया पोस्ट और फर्जी आईडी की जांच कर रही है।

शादी के बाद सामने आई सच्चाई
पीड़िता गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली है और शहर के एक प्रसिद्ध इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। उसकी शादी 6 नवंबर 2025 को शाहपुर क्षेत्र के एक दंत चिकित्सक से हुई थी। 7 नवंबर को विदा होकर वह ससुराल पहुंची, लेकिन सुहागरात के दिन ही पति ने बहाना बनाकर दूरी बना ली।

 पति ने नहीं नहीं बनाए शारीरिक संबंध 
महिला का आरोप है कि करीब 20 दिन तक ससुराल में रहने के बावजूद पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। पूछने पर पति ने स्वीकार किया कि वह शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है। महिला का कहना है कि यह बात शादी से पहले छुपाई गई थी।

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने की साजिश
पति की असमर्थता की जानकारी महिला ने अपने माता-पिता को दी। इसके बाद 27 नवंबर 2025 को उसके पिता ससुराल पहुंचे और बेटी को मायके ले आए। महिला तभी से मायके में रह रही है। आरोप है कि इसके बाद पति ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की दो बहनों और पूरे परिवार के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करनी शुरू कर दीं। 1 जनवरी 2026 को इसकी जानकारी महिला को अपनी बहन के जरिए मिली।

धोखाधड़ी का आरोप
महिला का कहना है कि डॉक्टर की शादी उसकी शारीरिक अक्षमता के कारण पहले नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से फर्जी बायोडाटा तैयार कर धोखे से शादी कराई गई। आरोप है कि शादी में महिला के पिता से करीब 8 लाख रुपये भी खर्च कराए गए। अब सच्चाई सामने आने पर परिवार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी
गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर डाले गए मैसेज और फर्जी अकाउंट की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930