India Cold Wave Alert 2026: नए साल के आगाज के साथ ही ठंड ने अपने रंग दिखाने शुरु कर दिए हैं। देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते कुछ दिनों में कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी इस कड़ाके की ठंड से लोगों राहत नहीं मिलने वाली। IMD ने आगे आने वाले 5 दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर कोल्डवेव का अलर्ट जारी है। इन दिनों में चलने वाली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ेगी। इसी के साथ सुबह के समय कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इस बर्फबारी से ठंड में इजाफा होगा।

पूर्वी और मध्य भारत में टूटेंगे ठंड के रिकॉर्ड

इसके अलावा पूर्वी और मध्य भारत में भी ठंड के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। यहां पर भी IMD ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कई जगहों पर कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है।  

दक्षिण भारत में ‘कंपकपी’ वाली ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के जिलों में अगले 5 दिनों तक कड़ाके की शीतलहर चलने की संभावना है। तेलंगाना के कई हिस्सों में रात के तापमान में असामान्य गिरावट देखी जा रही है। IMD ने यहां के कई इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को रात और सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तर-पूर्व भारत: रिकॉर्ड तोड़ सर्दी की दस्तक

पूर्वोत्तर के राज्यों में बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते में यहाँ सर्दी के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड ठंड से ज्यादा प्रभावित होंगे।  अगले 5 दिनों तक इन राज्यों के ऊंचे इलाकों में पाला (Frost) गिरने और मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। कोहरे के कारण इन राज्यों में विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे यातायात और उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930