Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। वीडियो में पवन सिंह के साथ एक महिला नजर आ रही हैं, जिनकी मांग में सिंदूर लगा हुआ है। यह वीडियो सामने सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। 

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है? 

दरअसल, पवन सिंह सोमवार यानी 5 जनवरी को 40 साल के हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का ही है। वीडियो में पवन सिंह केक काटते हुए थोड़े असंतुलित दिखाई देते हैं। इस दौरान पास खड़ी महिला उन्हें संभालती नजर आती हैं। पवन सिंह उनके कंधे पर हाथ रखते हैं। दोनों साथ मिलकर केक काटते हैं, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं पवन सिंह ने तीसरी शादी तो नहीं कर ली। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन 

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए खड़ीं महिला एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। वहीं वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, “तीसरी भाभी?” तो कुछ का कहना है, “पवन सिंह ने शादी छुपकर कर ली” वहीं कई लोग इसे सिर्फ एक बर्थडे मोमेंट बता रहे हैं। हालांकि, अब तक पवन सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

पहले भी सुर्खियों में रही है पवन सिंह की पर्सनल लाइफ 

यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह का नाम किसी एक्ट्रेस से जोड़ा जा रहा हो। पवन सिंह की दो शादियां पहले हो चुकी हैं। उनका पहली पत्नी ने शादी के तीन महीने बाद सुसाइड किया था। उनका नाम कई बार अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इसी वजह से यह वीडियो सामने आते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। फिलहाल पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही बातें केवल अफवाहें हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930