फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों थियेटर में जमकर कमाई कर रही है. फिल्म की टीम ने आज नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके आवास पर एक खास मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं.
बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके इस मुलाकात की झलक दिखाई.
इस पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम से भेंट कर संवाद किया. भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के इस प्रयास के लिए उन्होंने पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं.’
आपको बता दें कि फिल्म थियेटर में 45 दिनों से चल रही हैृ छह हफ़्ते से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को पसंद आ रही है. ये फिल्म भारत में 45 दिनों में कुल 271.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है.
आपको बता दें कि ‘हनुमान अंश’ की कहानी बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. इसे दर्शकों बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं. रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी शुरुआत रही लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इसे बहुत फायदा मिला. अब बॉक्स ऑफिस पर हर रोज ये बहुत ही शानदार कमाई कर रही है. आप अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हिट फिल्म मिर्जापुर से ज्यादा कलेक्शन ये फिल्म कर ले रही है.
‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. शोभिनव सत्य इसमें नीम करोली बाबा की भूमिका में दिखे हैं.फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में चंदन आनंद (भोंसले)पूर्णिमा तिवारी (रामबेटी)विहान शेडगेअनिल रस्तोगी हैं.
नीम करोली बाबा की बेटी को फिल्म काफी पसंद आई है. फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि नीम करौली बाबा की बेटी गिरिजा जी (अम्मा जी) ने इस फिल्म को 15 बार देखा है और हर बार वो खूब रोई हैं.



















