कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। पटेल अक्टूबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। अहमद पटेल के बेटे फैसल ने ट्वीट कर कहा है कि बहुत दुख के साथ सूचित कर हूं कि मेरे पिता अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे हो गया। करीब महीने भर पहले वो कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई। मैं सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करता हूं कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ न करें व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। बता दें कि 1 अक्टूबर को अहमद पटेल ने बताया था कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह भी किया था। अहमद पटेल की तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 18 नवंबर को अहमद पटेल की पुत्री ने कहा था कि उनके पिता की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। पटेल की पुत्री मुमताज ने एक ऑडियो संदेश के माध्यम से यह जानकारी दी थी। अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने अहमद पटेल सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित था। मैं एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो चुकी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। 71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। पहली बार 1977 में वो 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31