रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज की बैठक 28 नवंबर शनिवार को दोपहर 12.00 बजे कुर्मी बोर्डिंग तात्यापारा चौक रायपुर में रखा गया है। रायपुर राज के राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि समस्त पदाधिकारी युवा एवं महिला संगठन सभी वार्ड प्रमुख समस्त स्वजातिगणों से निवेदन है कि अनिवार्य रसीद बुक और मतदाता सूची साथ लाएंगे। ज्ञात हो कि मार्च 2021 में केंद्रीय अध्यक्ष और राजप्रधान का चुनाव होना है। इसलिए हर वयस्क स्वजातियों की अनिवार्य रसीद काटकर मतदाता सूची तैयार कर लावें। रायपुर राज का अधिवेशन दस जनवरी 2021 को होना तय है। इसलिए इस बैठक में तैयारी की चर्चा हेतु समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज की बैठक 28 नवंबर को
Next Article कोरोना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन
Related Posts
Add A Comment


















