रायपुर। छत्तीसगढ़ की मूलभूत समस्याओं से छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ ने राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुईया उइके को अवगत कराया है। राज्यपाल को प्रेषित पत्र में लिखा गया है कि छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के समस्त प्रांताध्यक्ष, सामाजिक संगठन प्रमुख निम्रलिखित बिंदुओं पर आपसे आवश्यक निराकरण का सादर अनुरोध करते है। दो मुख्य बिंदु है जिसमें पहला छत्तीसगढ़ में शासन द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध शासकीय भूमि विक्रय के संबंध में पुनर्विचार किया जावे। दूसरा छग के मूलनिवासी के मीसल के आधार पर छत्तीसगढ़ के लोगों को ही भूमि खरीदी बिक्री का मूल अधिकार प्रदान करने की पहल की जावे। यह पत्र महासंघ के प्रांताध्यक्ष विपिन साहू, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रमेश यदु, उमाकांत वर्मा महासचिव के हस्ताक्षरयुक्त है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031